फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परीक्षा कराने के लिए सचल दल बनाने की तैयारियां शुरू

Wed, 17 Jan 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जनपद स्तर पर शिक्षा विभाग की तैयारियां चल रही हैं। जनपद स्तरीय सचल दल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए शिक्षकों व अधिकारियों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी में होना प्रस्तावित है। हाईस्कूल 22637 व इंटरमीडिएट के 19680 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता को परखा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक निर्धारित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दे रहे हैं। सचल दल में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित शिक्षा विभाग से संबद्ध शिक्षकों व अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

बोले जिम्मेदार -
यूपी बोर्ड परीक्षा शांति पूर्वक कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। वह स्वयं निर्धारित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। कमियां मिलने पर उन्हें समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाते हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए जनपद स्तरीय सचल दल बनाया जाएगा, जोकि परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर नकलचियों को पकड़ेगा। - श्याम प्रकाश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें