फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 03 May 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाना के याकूबपुर निवासी महिला की शुक्रवार को कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में संदिग्ध मौत हो गई। वह तीन माह की गर्भवती थी। घटना की जानकारी पर आए मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। याकूबपुर निवासी जावेद की पत्नी मुस्कान उर्फ रोशनी (25) की शुक्रवार तड़के तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। रसूलाबाद पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव को घर ले आए और जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दी।
महिला की सास जुलेखा ने बताया कि बेटे जावेद की शादी मुस्कान से 30 जनवरी 2018 को हुई थी। उनकी एक पांच साल की बेटी उमैरा है। बहू को खून की उल्टियां होती थीं। उसका कई जगह से इलाज करवाया जा रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को ही बेटा बहू को उसके मायके से घर लाया था। बहू आठ दिन पहले अपने मायके गई थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब मौके पर पहुंचे दिबियापुर निवासी मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे याकूबपुर चौकी प्रभारी मुलेंद्र चौहान ने घटना स्थल पर जांच करते हुए लोगों के बयान दर्ज किए।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दिबियापुर निवासी आसिफ ने पुलिस को सूचना दी थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें