फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस को छात्रा की कॉल डिटेल का इंतजार

Sat, 03 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला आर्यनगर में गुरुवार शाम को एक छात्रा का शव कमरे में फंदे पर मिला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

छात्रा के आत्महत्या करने का कारण जानने के लिए पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल आने का इंतजार कर रही है। दिबियापुर थाना के गांव मैनपूट निवासी राजपाल सिंह राजावत गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। उनकी बेटी रिचा (20) आर्यनगर में बाबा भगवान सिंह के पास रहती थी। वह शहर के तिलक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर में बाबा-दादी नीचे थे। जबकि रिचा पहली मंजिल पर थी। काफी देर तक उसके न आने पर बाबा ने आवाज लगाई तो उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन

काफी परेशान होने के बाद पड़ोस के लोगों को बुलाकर देखने के लिए कहा। मोहल्ले के लोगों ने पहली मंजिल पर जाकर देखा तो रिचा अपने में पंखे पर फंदे पर लटकी मिली। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि घटना के दौरान छात्रा किसी से वीडियो कॉल कर रही थी।
कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना बताया गया है। आत्महत्या का कारण सीडीआर मिलने के बाद हो सकेगा। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें