फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से गर्भवती महिला व तीन बच्चों की मौत

Tue, 02 Aug 2016 11:43 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
घर के बाहर लगी महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर में सोमवार शाम जहरीला पदार्थ पीने से गर्भवती महिला व उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतका के पिता ने सास- ससुर पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है, जबकि आरोपियों का कहना है कि मृतका ने चाय बनाते वक्त चायपत्ती की जगह कीटनाशक डाल दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के सास- ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


अमृतपुर निवासी अवधबिहारी की शादी करीब 10 साल पहले कानपुर देहात के शिवली निवासी छोटेलाल की बेटी रानी से हुई। इन दिनों अवध बिहारी दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी रानी (32), बेटी मानसी (8), उपासना (5), बेटा कन्हैया (7) के अलावा उसके पिता सतीप्रसाद व मां लौंगश्री थे। सोमवार शाम सती प्रसाद बाजार से सब्जी लेने गया था। लौंगश्री खेतों की रखवाली करने गई थी। उसी समय रानी ने चाय बनाई और खुद के साथ तीनोें बच्चों को पिलाया।

इसके बाद चारों की मौत हो गई। रानी गर्भवती थी। शाम को उसके सास- ससुर घर लौटे तो अंदर से किसी की आवाज नहीं आई। उनका कहना है कि जब वे अंदर जाकर देखे तो चारों के शव पड़े थे। रसोई में चाय बनी थी। सूचना पर मृतका के पिता शिवली निवासी छोटेलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रानी के सास- ससुर उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होंने जहरीला पदार्थ खिलाकर रानी व उसके बच्चों को मार डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के सास- ससुर को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष रुपकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह तो तय है कि मौत जहर से हुई है, लेकिन जहर खाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें