फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अटल बिहारी के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रार्थना सभा

Thu, 25 Dec 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-21- गेल डीएवी स्कूल में हुई प्रार्थना सभा में शामिल बच्चे।संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
दिबियापुर। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने अटल जी के प्रेरणादायक जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान की जानकारी दी गई। छात्रों ने अटल जी के शब्दों को आधार बनाकर भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी व सुशासन विषय पर आधारित एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पीबीआरपी अकादमी में भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अटल बिहारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

जयंती पर दी श्रद्धांजलि
औरैया। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने दीप जलाकर और अटल बिहारी के पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस दौरान उनके राजनीतिक जीवन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में रजनीश पांडे, यशवीर सिकरवार, अमरचंद राठौर, इंद्रपाल पाल, सर्वेंद्र भदौरिया, प्रतिमा अवस्थी, मनु राजपूत, अनुराग दीक्षित, सत्येंद्र गौतम, स्वीटी कुशवाहा, राजाक्षौरिया, जगमोहन सिंह चौहान, अंकित दुबे व संजय कुशवाहा मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-21- गेल डीएवी स्कूल में हुई प्रार्थना सभा में शामिल बच्चे।संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें