भूकंप में मारे गए लोगों की आत्म शांति को शहर में देर रात कैंडिल मार्च निकाला गया, जिसमें लोगों ने भविष्य में ऐसी त्रासदी से सभी को बचाए रखने की मंगल कामना की।
मंगलवार देर रात सुभाष चौराहे पर युवाओं में जलजला में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की। लोगों ने कै ंडिल मार्च निकाला। कस्बे की गलियों से होता हुआ कैंडिल मार्च सुभाष चौराहे पर समाप्त हुआ।
कैंडिल मार्च में शिवम विश्नोई, अभिषेक भट्ट, मलिक शुक्ला, भोलू, दीपक वर्मा, दिलीप तिवारी, अभिनव, विशाल, सीमा चौहान, मीणा, प्रदीप कुमार, हरिओम आदि शामिल रहे।