फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ज्यादा से ज्यादा करें इबादत मगफिरत की मांगे दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फफूंद। रमजान मुबारक महीने का दूसरा अशरा चल रहा है। बुराइयों से बचें रोजे में ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत करें। मगफिरत की दुआएं मांगें और दिल खोलकर गरीबों की मदद करें। यह बात तरीन स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना अदील ने जुमे की नमाज में बयान की।
रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमे पर तरीन स्थित मदीना मस्जिद में माहे रमजान की अहमियत और फजीलत पर रोशनी डालते हुए मौलाना अदील ने बताया कि जब यह मुबारक महीना आता है तो अपने साथ हजारों नेमतों और बरकतों को लेकर आता है। पहला अशरा रहमत का गुजर चुका है। इस वक्त दूसरा अशरा मग़फ़िरत का चल रहा है।
विज्ञापन

इसमें अल्लाह अपने बंदों की मगफिरत फरमाता है। ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में गुजारते हुए कुरआन पाक की तिलावत करें। कसरत के साथ इस्तगफार और दुरूद शरीफ पढें कि ये एक बहुत ही मकबूल व महबूब इबादत है। इसके साथ ही कलमा शरीफ व दूसरी तसबीहात भी पढ़ते रहें। अल्लाह से मगफिरत की दुआ करें। बताया कि अपनी ज़बानों की हिफाज़त करना भी बहुत ज़रूरी है।
लिहाज़ा ज़बान से फिज़ूल बातें गाली-गलौज और किसी की बुराई न करें साथ ही अपनी आंखों की भी हिफाज़त करें। उन्होंने तमाम मुसलमानों से अपील की और कहा कि इस मुबारक महीने में गरीबों, मोहताजों और मजलूमों की भरपूर मदद करें। इससे उनका दस्तरखान भी भरा रहे। कस्बा के आस्ताना आलिया समदिया और दरगाह बुखारी साहब में भी जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिदें नमाजियों से भरी नजर आई।
विज्ञापन

-
फोटो-29एयूआरपी 07- फफूंद में दरगाह बुखारी साहब में नमाज के दौरान बाहर नमाजियों से वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा। संवाद
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस दिखी अलर्ट
औरैया। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा गया। इसके लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा देखने को मिला। तकरीरों से लेकर भीड़भाड़ को लेकर विशेष सजगता बरती गई। वहीं इस दौरान पुलिस की ओर से नमाजियों से संवाद भी किया गया। फफूंद कस्बा से लेकर खानपुर, दिबियापुर, अजीतमल, बिधूना, सहार व अन्य कस्बों में थाना पुलिस से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारी लगातार निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें