फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 400 मीटर दौड़ में प्रवीण और वैष्णवी अव्वल

विज्ञापन
कबड्डी खेलतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिधूना। बेला स्थित वीणा वादनी शिशु मंदिर परिसर में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधान राकेश सिंह चौहान व अंबुज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रवीण कुमार बिधूना प्रथम, अनुज कुमार बेला द्वितीय तथा आयुष कुमार बेला तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में वैष्णवी फतेहपुर प्रथम, अनुराधा बेला द्वितीय और सोनी सिरियावा तृतीय स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल में बेला चौराहा की टीम विजेता और बेला बस्ती की टीम उपविजेता रही।
कबड्डी प्रतियोगिता में नुनारी की टीम विजेता रही, जबकि भदौरा की टीम उपविजेता बनी। बैडमिंटन में दीक्षा, पूर्वी और चाहत ने स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में स्कूल की निदेशक अनुपम मिश्रा, अनवर वारसी, सुरेंद्र कश्यप, आदर्श कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें