कंचौसी। क्षेत्र में चल रही कंचाैसी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन बुधवार को प्रसाद पुरवा और कंचौसी जोगी डेरा के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में प्रसाद पुरवा की टीम ने कंचौसी जोगी डेरा को पांच रन से हरा दिया।
जोगी डेरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रसाद पुरवा ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 113 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंचौसी जोगी डेरा की टीम के बल्लेबाजों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, जोगी डेरा को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थीं लेकिन जोगी डेरा के बल्लेबाज 11 रन ही बना सके।
इस प्रकार प्रसाद पुरवा ने मुकाबला पांच रन से जीत लिया। बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए शोले यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग की भूमिका शेरा यादव और रवि यादव ने निभाई।