फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पार्क में टहल रहे प्रधान पर पेट्रोल डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत फूलपुर में बने अंबेडकर पार्क में सुबह टहलने गए प्रधान ब्रह्मानंद दोहरे पर गांव के ही एक युवक ने बोतल में भरकर लाया गया पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। हालांकि, ग्रामीणों के आ जाने से वह बाल-बाल बच गए। प्रधान ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत फूलपुर निवासी ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद दोहरे ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों की मांग पर गांव स्थित पार्क में बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति लगवाई गई थी। शनिवार को समय करीब 9ः30 बजे वह आंबेडकर पार्क के पास मौजूद थे। एक युवक आया और गालीगलौज करने लगा। मना किया तो मूर्ति उसके पुरखों की जमीन पर लगी होने की बात कही।
प्रशासन से जमीन आंबेडकर पार्क के लिए आवंटित किए जाने की बात युवक को बताई तो एक बोतल में लाया पेट्रोल उसके ऊपर फेंक दिया। ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर गिरते ही उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचे रंजीत पर भी आरोपी ने पेट्रोल डाल दिया। माचिस जलाने की कोशिश की, लेकिन काफी संख्या में लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर प्रधान व उसके साथी को सीएचसी अजीतमल ले जाकर डाक्टरी कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें