फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बत्ती गुल, बेला सीएचसी में नहीं हुईं जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में रविवार को पीएचसी स्तर पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दो दिन की बारिश के दौरान लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिला। बेला सीएचसी में बिजली गुल रहने की वजह से मरीजों की जांचें ही नहीं हो सकी। दवा देकर मरीजों को चलता किया गया।
विज्ञापन

बेला सीएचसी में लगे आरोग्य मेले में दोपहर तक 20 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इस दौरान डॉ. स्वास्तिका शर्मा, फार्मसिस्ट विक्रम सिंह, वार्ड बॉय संजय कुमार सहित अन्य ने मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं दीं। अस्पताल में लाइट न होने के कारण जांचे नहीं हो पाईं। बिजली विभाग की ओर से बिजली लाइन में आए फाॅल्ट को सुधारने का काम चलता रहा। इसी तरह पीएचसी उमरैन में आयोजित आरोग्य मेले में दोपहर एक बजे तक कुल 28 मरीजों को रोग के अनुसार दवा दी गई। इससे पहले एलटी अतीकुर्रहमान ने लैब में मरीजों की जांचें भी की। इस मौके पर डॉ. एसपी सिंह, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, वार्ड बॉय धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें