फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने की पुष्टि, पति व ससुर पर दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी

Tue, 02 Jun 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-39- गांव में लगी महिलाओं की भीड़ को समझाते थानाध्यक्ष। संवाद - फोटो : हड़ताल के दौरान रुपईडीहा में ​स्थित आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक।
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के पुरवा दुजे गांव में सोमवार सुबह बेड पर मृत मिली महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति व ससुर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पुरवा दुजे मोहिनी (23) की शादी नवंबर 2024 में शिवा दोहरे के साथ हुई थी। सोमवार सुबह जब पति मजदूरी पर जा रहा था, तभी मां की चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचा। वहां उसकी पत्नी का शव संदिग्ध हालात में बेड पर पड़ा मिला।
इधर, बेटी की मौत की खबर मिलते ही गांव बरहा देवी निवासी मायके पक्ष के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर पति शिवा को हिरासत में लिया था। इसके बाद समझाकर परिजन को शांत कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में कन्नौज के मेहंदी घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मां सावित्री देवी की तहरीर पर पति शिवा दोहरे और ससुर जागेश्वर सिंह के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें