फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच जून तक हल्की बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को बादलों आवाजाही के चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि तेज धूप के चलते लोग घरों में कैद रहे। सूरज ढलने के बाद शाम को लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन




सोमवार की सुबह से ही बादल आसमान में छाए रहे, लेकिन बादलों का खास असर गर्मी पर नहीं रहा। उम्मीद जताई जा रही थी कि सोमवार को तापमान 46 डिग्री पहुंच सकता है। बादलों के छाने से अधिकतम तापमान 45 डिग्री ही रिकार्ड किया गया। हालांकि यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक देखने को मिला। जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 15 से 46 प्रतिशत देखने को मिली। जबकि हवाओं की औसत गति तीन से छह किलो मीटर प्रति घंटा रही। हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में चलीं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने के कारण पांच जून तक मध्य तेज हवाए, धूल भरी आंधी, गरज, चमक के साथ स्थानीय स्तर पर बौछारें और बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें