बिधूना (औरैया)। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। मुख्यमंत्री ने उन्हें क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया है।
शनिवार को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने सीएम को महिला मोर्चा में बनाए गए संगठन के बारे जानकारी दी। उन्होंने औरैया, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, एटा, मैनपुरी जिलों को समस्याओं के बारे में वार्ता की। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही। 2022 के विधानसभा के चुनाव के बारे में भी चर्चा की।