फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम नागरिक को मिले सुविधा तभी राष्ट्र का विकास संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उधर, अछल्दा में भी भाजपाइयों ने पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि पं. दीनदयाल की विचारधारा अंत्योदय और एकात्म मानववाद के रास्ते पर चलकर ही हम देश को विश्व गुरु बनाने में सफल हो सकते हैं। उनके अनुसार जब तक अंतिम पायदान पर खड़े नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी तब तक वह राष्ट्र विकास नहीं कर सकता।
सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमरचंद्र राठौर, चंद्रकांती मिश्रा, ललिता दिवाकर, जिला महामंत्री भुवनप्रकाश गुप्ता, कौशल राजपूत, धीरेंद्र गौर, विनोद दुबे, सुधीर शुक्ला, जगमोहन राजपूत आदि मौजूद रहे। उधर, अछल्दा कस्बे में हुए कार्यक्रम में जितेंद्र ठाकुर, प्रतिमा पोरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें