फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपाइयों ने चलाया गांव-गांव पांव-पांव अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की ओर से गुरुवार को गांव-गांव, पांव-पांव अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सदर ब्लाक के पांच गांवों में अभियान चलाया। किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव के नेतृत्व में दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के गांवों में अभियान चलाकर किसानों की समस्याएं सुनीं गईं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को पार्टी के प्रांतीय व राष्ट्रीय नेताओं तक पहुंचाया जाएगा। समस्याओं के निस्तारण के प्रयास होंगे। समस्याएं निस्तारित न होने पर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। इस दौरान राजनरायन बघेल, विजय राजपूत, सुनील गुप्ता, अभिषेक यादव, जेंटर यादव, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पार्टी के प्रमुख महासचिव के नेतृत्व में सदर ब्लाक के गांव लालपुर, गंगदासपुर, प्रहलादपुर, ककराही, धरमपुर आदि गांवों में अभियान चलाया गया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में रवि यादव के नेतृत्व अभियान चला। इस मौके पर सदर विधान सभा प्रभारी शंभू दयाल दोहरे, प्रदेश सचिव संजीव यादव उर्फ गुड्डू, प्रदेश सदस्य राजू कुशवाहा, जिलाध्यक्ष युवजन सभा दीपक यादव उर्फ किल्ली, युवजन सभा महासचिव हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें