औरैया। गुरुवार को दो मरीजों ने संक्रमण से जंग जीती, जबकि आठ नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3470 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3470 हो गई है।
जिले में अब एक्टिव केस 131 हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 45 है। जिले में तीन नए हॉट्स्पॉट क्षेत्र बनाए जाने से अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र 42 हो गए हैं। बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में चार संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। होम आइसोलेशन में 102 संक्रमित मरीजों को रखा गया है। सैफई लैब से अब 1417 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर में एक, बघाकटरा में तीन, भाग्यनगर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले विकास कुंज दिबियापुर में एक, गेल गांव दिबियापुर में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।