औरैया/बिधूना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने गुरुवार को श्री गुलाब सिंह महाविद्यालय प्रांगण में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाई।
कार्यक्रम में जिला संयोजक डॉ. गोविंद द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है कि महिला शक्ति बौद्धिक रुप से मजबूत हों। नगर उपाध्यक्ष विनीता पांडेय ने कहा कि लड़कियां लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें।
इस मौके पर गोपाल अग्निहोत्री, अंबिका प्रसाद, आरके त्रिपाठी, गोपाल पांडेय, कुलदीप सिंह, सोमू सविता, पद्मेश शुक्ला, प्रतीक सेंगर, राहुल शर्मा व डॉ. संदीप पाल आदि मौजूद रहे।
उधर, बिधूना नगर के किशनी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रानी लक्ष्मीबाई जयंती मनाई गई। मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक मोहित नारायण, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामशंकर, जिला सह संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरैया मोहित भदौरिया, प्रशांत सिंह, हरीओम सेंगर, अमन कुमार, हनी कुमार आदि मौजूद रहे।