औरैया। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करके रणनीति बनाई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एमएलसी का चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता एक-एक मतदाता से संपर्क करें। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि प्रत्याशी की जीत ही कार्यकर्ता की जीत होगी। जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि जिस पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करे।
बैठक को राहुल देव अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री बृजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव, जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, भुवन प्रकाश गुप्ता ने संबोधित किया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, अनिल शुक्ला, रजनीश पांडे, चंद्रकांति मिश्रा, ललिता दिवाकर, अवधेश सिंह पिंकी, गुडिय़ा कठेरिया, कार्यालय प्रभारी सुधीर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।