फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे, निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर/कंचौसी। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पूंजीपतियों को फायदा हो रहा है। किसान, युवा, व्यापारी, आम जनता परेशान है। विकास कार्य ठप पड़े है। वह रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

वह पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव के निधन पर दिबियापुर में कढ़ोरे पुरवा गांव स्थित उनके आवास पर शोक व्यक्त करने आए थे। शिवपाल सिंह यादव दुखी परिजनों से मिले और उनके साथ किये गए कार्यों को याद किया। उनके नाती गौरव व अन्य परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद उनकी सरकार सत्तारूढ़ हुई तो प्रदेश का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, चौधरी रामबाबू यादव, अनूप गुप्ता, रज्जन तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की कानपुर देहात जिलाध्यक्ष नेहा पांडेय, वेद व्यास निराला, अभिषेक यादव, संजय यादव व कमलेश पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कंचौसी कस्बा निवासी प्रसपा नेता नरसिंह की माताजी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव उर्फ कल्लू, चौधरी रामबाबू यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें