फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मणों की हत्याओं पर भाजपा सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। सपा प्रबुद्ध सभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को पुरानी कंचौसी स्थित अरविंद त्रिवेदी के आवास पर हुई। बैठक में प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सूबे की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अरविंद त्रिवेदी ने योगी सरकार में बढ़ रही हत्या, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार और ब्राह्मणों की हत्याओं पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। विकास कार्य ठप हो गए हैं।
प्रदेश में लूट व बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। हाथरस कांड को लेकर कहा कि दोषियों को बचाने के लिए पुलिस ने परिजनों के विरोध के बावजूद रातोंरात युवती का शव जला दिया। दबाव बनाने के लिए परिजनों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2022 में परचम लहराएगी। बैठक में ककोर संघ अध्यक्ष गौरव यादव, राघव शरण गुप्ता, संजू कठेरिया, सुदामा प्रसाद, छोटू त्रिवेदी, अभय गुप्ता व राधा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें