फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के जरिए सरकार को घेरेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना का प्रकोप धीमा होते ही कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर फिर से किसान आंदोलन को प्रदेश में धार देगी। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अंशू तिवारी ने दिबियापुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से कानून व्यवस्था की स्थिति और बदहाल होना तय है। इससे पहले प्रदेश सचिव का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से विकास की राजनीति के बजाय जाति, मजहब और धर्म की राजनीति हुई। इसीलिए उत्तर प्रदेश पिछड़ गया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म, मजहब की पार्टी नहीं है, बल्कि हिंदुस्तान की पार्टी है। कांग्रेस ने देश प्रदेश में हर वर्ग को संरक्षण दिया। कांग्रेस देश प्रदेश के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ी हैं। प्रदेश में मुद्दों की भरमार बताते हुए कहा कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, छात्रों, बेरोजगारों, किसानों और व्यापारियों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच मुखर होकर जाएगी।
इस दौरान किसान कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष वहीद अहमद मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष व्योमेश सिंह सेंगर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेशमा बेगम के अलावा रविंद्र पांडेय, अन्नू अवस्थी, मनमोहन सिंह सेंगर, इस्लाम अली, अनुराग सोनी, रामू पेंटर, प्रकाश कश्यप, रामजी मिश्रा व सतीश चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर लोगों ने अंशू तिवारी का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें