फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने बीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय किसान मोर्चा की रविवार को हुई बैठक में जिला इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बीरेंद्र सिंह को सौंपी गई। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मोर्चा की बैठक में मंडल अध्यक्ष कोमल सिंह दोहरे के निर्देश पर जिला इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बीरेंद्र सिंह को सौंपी गई। इसके अलावा पदम नारायण निषाद कार्यकारी अध्यक्ष, मूंगालाल बाथम, सुदामा कठेरिया, मुलायम सिंह, रामप्रकाश दोहरे, हरीश्याम प्रजापति को उपाध्यक्ष, दयाराम कोरी, हरिओम शाक्य, रोहताश कुमार, ब्रजेश राठौर को सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान 14 सितंबर सोमवार को तहसील स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर पन्नालाल दोहरे, हरेंद्र सिंह, तारा सिंह पाल, दिनेश प्रजापति, उमाशंकर कोरी, शरद कुमार, नफीस सिद्दीकी, विनोद त्रिशरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें