फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याओं की बात को विधानसभा में उठाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शनिवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने बैठक की। महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश में ब्राह्मणों की हो रही हत्याओं की बात को विधानसभा में उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व केबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा का दिबियापुर के समीप लखनापुर स्थित समाही कालेज ऑफ फार्मेसी में स्वागत किया गया। यहां अभिषेक मिश्रा ने राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अभिनंदन त्रिपाठी व पदाधिकारियों ने अभिषेक मिश्रा से आग्रह किया कि प्रदेश में ब्राह्मणों की हो रही हत्याओं की बात को विधानसभा में उठाया जाए।
प्रदेश में ब्राह्मणों का उत्पीड़न रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। दिबियापुर में बीमा अभिकर्ता मनोज दुबे के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पदम नारायण तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री आचार्य प्रशांत अवस्थी, प्रदेश सचिव हर्षित मिश्रा, प्रदेश सदस्य सत्यप्रकाश बाजपेई, कानपुर मंडल सचिव शोभित त्रिपाठी, औरैया जिला संगठन मंत्री हिमांशु अवस्थी, वरिष्ठ सदस्य उमाकांत अवस्थी, विकास अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें