ऐरवाकटरा (औरैया)। सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकालकर ग्रामीणों को पत्रक बांटे। साथ ही सपा की उपलब्धियां गिनाईं।
श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज मंदिर से रविवार को सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा गांव रघुनाथपुर, बेलझाली, नगला वैश्य, सिमरिया, नगला गोला, बोझा, कछपुरा, दोबामाफी, सुल्तानपुर, किल्लामपुर, मारवाड़ी, कुकरकाट, उमरैण, रम्पुरा आदि गांवों में भ्रमण कर श्री बूढ़े बाबा शिव मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर सपाइयों ने कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
सपा नेता डॉ. नवलकिशोर शाक्य ने कहा कि सपा सरकार में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया है। प्रदेश की जनता एक अब एक बार समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
इस मौके पर राहुल सविता, रानू पालीवाल, अमित वर्मा, वीनू सक्सेना, संतोष यादव, गब्बर सिंह, सानू खान, नासिर व मदनलाल शाक्य आदि मौजूद रहे।