फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने ऑनलाइन मीटिंग कर प्रदेश सरकार की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने ऑनलाइन मीटिंग कर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों को इधर-उधर घुमाने का आरोप लगाकर सरकार की निंदा की। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे का कहना है कि मजदूरों की परेशानियों को दूर करने के लिए बसें चलवाईं जाएं।
विज्ञापन

राजनीति बाद में होती रहेगी। उन्होंने कहा कि एक हजार बसों को राजस्थान बार्डर पर खड़ा कर दिया गया था। सरकार की दूसरी चिट्ठी में आदेश दिया गया कि बसें लखनऊ पहुंचा दी जाएं। तीसरी चिट्ठी में कहा जाता है कि बसों को गाजियाबाद और नोएडा डीएम के पास भेजा जाए। जिला कमेटी मुख्यमंत्री से पूछना चाहती है कि बसों को जाना है या खाली बसों को इधर उधर घुमाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें