फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरूकता रैली को सफल बनाने की भाजपाइयों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 12 जनवरी को जन जागरूकता रैली निकालने का फैसला लिया गया। साथ ही रैली को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश के हर वर्ग के लोगों को देश की नागरिकता मिलेगी। यह कानून सभी के हित में है। भाजपा विरोधी दल लोगों को गुमराह कर देश में शांति व्यवस्था भंग करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 12 जनवरी को मंडी समिति से रैली निकाली जाएगी। यह रैली मंडी समिति से शुरू होकर नगर पालिका इंटर कालेज पहुंचकर समाप्त होगी। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, अमर चंद्र राठौर, श्यामू अवस्थी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक के अलावा भुवन प्रकाश गुप्ता, जगमोहन सिंह, दिलीप मिश्रा, अनुराग मिश्रा, विशाल शुक्ला, इंद्र पाल, डॉ. विनोद दुबे, आकाश तिवारी व रत्नेश राजावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें