दिबियापुर (औरैया)। बुधवार की रात नगर के फफूंद चौराहे के पास स्थित एक गारमेंट्स की दुकान के पीछे लगे रोशनदान को तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान और नगदी पार कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फफूंद चौराहे के पास दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने पंकज सिंह की कपड़ों की दुकान है। बुधवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। गुरुवार को सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जबकि दुकान के पीछे दीवार में लगा रोशनदान टूटा पड़ा था।
पीड़ित ने मामले की जानकारी दिबियापुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पीड़ित का कहना है कि दुकान में रखे कपड़े, 60 हजार रुपए एवं एक मोबाइल चोर निकाल ले गए हैं।
पीड़ित के भाई विनय ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले सामने स्थित जीजीआईसी कालेज की विज्ञान प्रयोगशाला में चोरी हो चुकी है।