फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक का दिबियापुर पहुंचने पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बजरंग दल के जिला संयोजक अभिनंदन राठौर का दिबियापुर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूल मालाओं से लादकर एवं भगवा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता के जयघोष से माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन

अभिनंदन राठौर ने कहा कि अपने इस पद की गरिमा रखते हुए हिंदुत्व, भारत माता, गौ माता, हिंदू बहन बेटियों की रक्षा के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से संयम में रहकर हिंदू धर्म का कार्य करने की अपील की।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद सह मंत्री अनिल, जिला मंत्री योगेश्वर पांडेय के अलावा नमोनारायण अवस्थी, मनीष गुप्ता, प्रदीप सेंगर, विशाल परिहार, रजत दुबे, मनीष यादव, हिमांशु गुप्ता, साधु बाबा, अंकित तिवारी, सोनू राठौर, पवन सविता, सानू खान, रामजी पोरवाल व अमित राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें