फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरिहा में जमीनी विवाद में महिला एवं उसके भतीजे को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रविवार को ग्राम गुलरिहा में जमीनी विवाद में एक महिला एवं युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिबियापुर थाना पुलिस से की। बिधूना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दोनों पक्षों ने पहुंचकर अपनी बात रखी। एसपी व डीएम ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

राधा दुबे पुत्री किशन नारायण दुबे निवासी गुलरिहा ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने पिता की जमीन के एक तिहाई हिस्से पर कब्जेदार है। खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से लल्लन दुबे (रामकुमार) पुत्र जानकी प्रसाद दुबे निवासी जमुहां व उनकी दो पुत्रियां 20 लोगों के साथ हथियारबंद होकर 5 जनवरी को अपरान्ह 2 बजे खेतों पर पहुंचे। यहां पर ट्यूबवेल पर लेटे पीड़िता की बहन के बेटे रोली तिवारी पुत्र सुनील तिवारी पर गाली गलौज कर देशी कट्टों की बटों से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लल्लन की पत्नी एवं बेटियों ने पीड़िता के साथ भी मारपीट की। गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। रोली तिवारी का पर्स, आर्मी कैंटीन कार्ड, रुपये एवं मोबाइल भी आरोपी ले गए। मंगलवार को यह मामला बिधूना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। इस मामले में डीएम एवं एसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे लल्लन दुबे को पकड़ लिया। इस संबंध में दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि राधा देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही लल्लन दुबे पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें