फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ पत्रक बांटकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस का दस दिवसीय आंदोलन बुधवार से शुरू किया गया है। पहले दिन जिले की तीनों तहसीलों व सातों ब्लाकों में पत्रक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पीएफ घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार के बिजली मंत्री का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बढ़ती बेरोजगारी और हताश युवा पीढ़ी से गहनता से विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगातार किसानों पर अत्याचार हो रहा है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब हक नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री की तानाशाही से आज देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। देश में घोटाले सामने आने लगे है।
यह केंद्र व राज्य सरकार की विफलता के उदाहरण हैं। इधर कांग्रेसियों ने अजीतमल पावर स्टेशन के सामने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंककर विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा ऊर्जा मंत्री द्वारा विद्युत कर्मचारियों के जीपीएफ व सीपीएफ में करोड़ों का घोटाला हुआ है, जिसकी जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने ब्लाक भाग्य नगर के ग्रामों में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करते हुए पर्चे बांटे। इसमें बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भी मोर्चा खोला। इस दौरान माधवराम दुबे, शरद अग्रवाल, ओमकार, रामू पेंटर, प्रवीण गुप्ता, सिपाही लाल निषाद, प्रेम प्रकाश दुबे, सरिता सिंह, राजू दुबे, चंदू उपाध्याय, अनिल संखवार व श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें