फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ेगी शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के गौरैया तालाब स्थित मंदिर पर शिवसेना छात्र समिति की बैठक जिला प्रमुख गौरब दुबे की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिव सेना के प्रदेश सचिव पवन अवस्थी मौजूूद रहे। बैठक में तय हुआ कि छात्र समिति छात्रहित की लड़ाई लड़ेगी और उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर शिवसेना छात्र समिति की बैठक में प्रदेश सचिव पवन अवस्थी ने कहा कि वह 18 वर्ष से शिव सेना से जुड़े हैं और इसमें काम कर रहे हैं। जिला प्रमुख व नगर प्रमुख को जिम्मेदारी दी गई है कि वह माह में बैठक कर संगठन को मजबूत करने का काम करें। अब छात्र समिति भी विद्यालय स्तर पर काम करेगी। महाविद्यालय व इंटर कालेज के छात्रों के हितों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जायेगा।
नगर प्रमुख रिषभ त्रिपाठी ने कहा कि छात्र समिति को जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह उनका सहयोग करने को तैयार हैं। शिवसेना छात्र समिति के जिला प्रमुख गौरव दुबे ने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी हर समस्या का निदान कराया जायेगा। कहा कि छात्र संघ चुनाव का मुद्दा छात्र समिति द्वारा जोरदारी से उठाया जायेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सर्व सम्मति से अभिषेक उर्फ छोटू यादव को उप जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में दीपू तिवारी, पप्पू गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, राहुल गुप्ता, शांतिक रावत, राहुल शर्मा, आयुष शुक्ला, राजा, शिवम शर्मा, रिसिद्ध कुमार, शिवा दीक्षित, संजीव सिंह, सतेंद्र रावत, रिषभ कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें