फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागौरी की आराधना कर लगाए भक्तों ने जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने महागौरी की आराधना कर परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली मांगी। इस दौरान देवी मंदिरों के आसपास पूरे दिन मां के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, शहर में जगह-जगह भंडारे और कन्या भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के काली माता मंदिर, नारायनपुर स्थित महामाई मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित मां जगदंबे माता मंदिर, बनारसीदास मोहल्ला स्थित प्राचीन कालीन बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, नरायनपुर स्थित गमादेवी मंदिर और बीहड़ी क्षेत्र में विराजमान मां मंगलाकाली मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। मैय्या का शृंगार भी किया गया।
सुबह से ही महागौरी की पूजा के लिए भक्त उमड़े। महिलाओं ने महागौरी को चुनरी भेंट की। देवी भक्तों ने अपने-अपने घरों में भी हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया। सुभाष चौक चौराहे पर कहैंया लाल गुप्ता, लाला दूबे, छोटू यादव, राहुल गुप्ता, आयुष शुक्ला, राहुल शर्मा, वासू शुक्ला, दीबू शुक्ला आदि ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

शहर के मंगलाकाली मंदिर में देवी में देवी क्तों ने मैय्या को झंडा व जवारे भी चढ़ाए। साथ ही बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते भी नजर आए। जगह-जगह रविवार की रात देवी जागरण का आयोजन भी किया गया। दुर्गा महोत्सव में सैकड़ो भक्तों ने आरती की।
संवेदना ग्रुप-प्रसादम ने नि:शुल्क भोजन बैंक द्वारा वृहद कन्या भोज का आयोजन किया। 250 से भी अधिक कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्या भोज से पूर्व संगठन की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कन्याओं के पैर धो कर उनका पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें