फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शराब के नशे में कार चला रहे सिपाही ने मंडी में आढ़ती को मारी टक्कर, हंगामा

Sun, 26 Jan 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शनिवार की देर शाम मंडी में नशे की हालत में कार लेकर पहुंचे सिपाही ने स्कूटी सवार आढ़ती को टक्कर मार दी। इससे आढ़ती गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित आढ़तियों व पल्लेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत किया। घायल आढ़ती को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़ती ज्ञान सिंह पाल (65) निवासी पाल कॉलोनी शनिवार की देर शाम करीब सात बजे आढ़त से स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी मंडी में बिना नंबर की कार लेकर पहुंचे सिपाही ने आढ़ती को टक्कर मार दी। सिपाही शराब के नशे में था। इससे आढ़ती गंभीर रूप से घायल हो गया और स्कूटी कार के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद सिपाही ने मौके से भागने का प्रयास किया। वहां मौजूद अन्य आढ़तियों और पल्लेदारों ने सिपाही को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस को देकर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोग सीओ सिटी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए।
क्षेत्राधिकारी सदर एमपी सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया। घायल आढ़ती ज्ञान सिंह को जिला अस्पताल 50 शैया उपचार के लिए भेजा। दोनों वाहनों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार से बीयर की केन बरामद की। क्षेत्राधिकारी सदर एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। देर शाम सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें