फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शॉटपुट में अफ्फान, कैरम में अंशिका अव्वल

Sat, 25 Jan 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कैरम खेलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : किरन देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
औरैया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सेहुद में यूपी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शॉटपुट में अफ्फान व कैरम में अंशिका ने बाजी मारी। अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। कॉलेज स्टाफ ने अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
पुरुष वर्ग में शॉटपुट प्रतियोगिता में अफ्फान प्रथम रहे। पियूष यादव द्वितीय व जय पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। कैरम में अंशिका पहले, दीक्षा सेंगर द्वितीय व सौम्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट के महिला वर्ग में याशिका शर्मा ने मारी बाजी। आवृति वर्दोलिया दूसरे स्थान पर व रितिका रजावत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसके बाद अनुराग चौधरी ने सबसे दूर भाला फेंका। राहुल यादव द्वितीय व आदित्य यादव तृतीय रहे। ऊंची कूद महिलाओं में निकिता शुक्ला ने सबसे ऊंची छलांग लगाई। संकाय सदस्य और छात्र दर्शकों के रूप में उनका उत्साहवर्धन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें