फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस इलेवन विजेता

Thu, 14 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। कस्बे में स्थित मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय परिसर में नन्ही पहल संस्था की ओर से मंगलवार को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें अध्यापक इलेवन और पुलिस इलेवन के बीच 10 ओवरों का मुकाबला हुआ। इसमें पुलिस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर अध्यापक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में टीम 52 रन ही बना सकी। इसमें सत्य राजपूत ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मात्र सात ओवरों में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।
पुलिस इलेवन की ओर से दीपक चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंभुज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें