फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मां-बेटे की मौत के बाद जागी पुलिस, 50 दुकानदारों को नोटिस

Wed, 22 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। सड़क पर फैले अतिक्रमण के कारण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत की बात सामने आई है। अब थाना पुलिस सक्रिय हुई और दुकानदारों को नोटिस देकर तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिधूना रोड पर सोमवार को बाइक सवार कन्नौज के सौरिख निवासी महिला शिवानी (26) और उसके बेटे पुष्पम (3) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सड़क तक फैले अतिक्रमण के चलते हादसा हुआ। इसके बाद मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ बाजार में निकले।
बिधूना रोड पर फुटपाथ घेरकर दुकान चलाने वाले व टिनशेड डालने वाले 50 दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाए जाने के कारण रास्ता बेहद संकरा हो गया। इसी संकरी रोड पर जब एक कार रुकी तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ट्रक और कार के बीच से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक कार का दरवाजा खुला और बाइक उससे टकरा गई और मां-बेटे ट्रक के पिछले पहिये के नीचे जा गिरे। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण किए 50 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें