फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी में बिन बुलाए पहुंचे युवक को पीटा

Wed, 22 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात बिन बुलाए पहुंचे युवक को पीट दिया गया। लोगों के बीच-बचाव के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उपचार के बाद जाने दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला आवास विकास निवासी अंशुल सोमवार रात करीब 12 बजे कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अंशुल बिना निमंत्रण के ही वहां गया था। जब वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी और पूछताछ की गई तो बिना बुलावे के आने की बात सामने आई। इसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों ने उसे पीट दिया।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। युवक का उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें