फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खुलासे के बेहद करीब पहुंची पुलिस, पड़ोसी हिरासत में

Sat, 30 May 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर में हुई वृद्ध महिला संतोष कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ बेहद अहम सुराग लगे हैं।
विज्ञापन

शक के घेरे में आए महिला के एक पड़ोसी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह रुपयों का लेनदेन और महिला के पहने हुए जेवर ले जाने की बात सामने आई है।
सूरजपुर मोहल्ले में हुई इस वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के तुरंत बाद जब पुलिस ने घर की छानबीन की थी, तो मौके से दो गिलास और पानी की बोतल बरामद हुई थी, जिससे साफ था कि कातिल महिला का कोई परिचित ही था। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम एक बार फिर पुलिस फोर्स के साथ दोबारा मृतक के घर पहुंची। वहां जांच के दौरान पुलिस को एक खून से सनी हुई तौलिया बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मकान की चाबी मृतका के बेटे जीतू को सौंप दी। सूत्रों के अनुसार, जब संतोष कुमारी का शव बरामद हुआ था, तब उनके शरीर से सारे जेवर गायब थे। माना जा रहा है कि महिला के बेहद करीबी हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद जेवर भी पार कर दिए। पुलिस अब लूटे गए जेवर और हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को बरामद करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जांच में यह बात भी सामने आई है कि वृद्ध महिला के पति की मौत के बाद से एक पड़ोसी का उनके घर में अक्सर आना-जाना था। एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर गठित टीमें साक्ष्यों को मजबूत करने में जुटी हैं और पुलिस जल्द ही हत्या का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें