फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ते ही बढ़ी पुलिस की सख्ती

विज्ञापन
फोटो15एयूआरपी 05- सुभाष चौक पर बाइक से जा रहे युवक को रोकते पुलिस कर्मी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस की भी सख्ती बढ़ा दी गई है। वाहन चेकिंग में बुधवार को कड़ाई की गई। बाजार खुलने के निर्धारित समय के दौरान मूलभूत जरूरी सामान खरीदारों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते ही बुधवार को शहर में पुलिस की सख्ती दिखाई दी। इस दौरान सभी चौराहों पर सुबह आठ बजे से ही पुलिस की चेकिंग शुरू हो गई। कोई भी दो पहिया वाहन चालक बाइक पर दो लोगों को ले जाते पाए जाने के अलावा बिना हेलमेट व मास्क के बाइक चलाने पर पुलिस की कार्रवाई की जद में लाए गए। इससे हड़कंप मचा रहा। उधर, सुबह सात बजे से 10 बजे तक निर्धारित समय के बीच जैसे ही बाजार खुला मूलभूत जरूरी सामान खरीदने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हालांकि लंबे समय से लॉकडाउन के चलते लोगों से सोशल डिस्टेंस की अपील का भी लोगों में अब खुद ही असर दिखाई देने लगा। एक ओर जहां अधिकांश लोग अपने मुंह पर मास्क या रुमाल लगाकर घरों से बाहर निकल रहे हैं, वहीं सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें