फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पाजिटिव मरीज कानपुर और दूसरा तिर्वा कन्नौज भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तब्लीगी जमात के संपर्क में रहने वाले 65 लोगों की जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बुधवार को शासन के निर्देश पर इनमें से एक को कानपुर के सरसौल और दूसरे को कन्नौज के तिर्वा अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष एंबुलेंस से दोनों मरीजों को यहां से भेजा गया है। औरैया में अब तक आठ पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिसमें चार तब्लीगी जमात के और चार स्थानीय शहर के हैं।
विज्ञापन

औरैया में 19 मार्च को आई 13 सदस्यीय तब्लीगी जमात के संपर्क में रहने वाले 65 लोगों को प्रशासन ने चिंह्ति कर सौ शय्या जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा था। 14 अप्रैल को जिला प्रशासन को इनकी रिपोर्ट मिली तो उसमें दो पॉजिटिव मिले। बुधवार को जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर एक मरीज को कानपुर सरसौल अस्पताल और एक मरीज को तिर्वा कन्नौज अस्पताल में शिफ्ट करा दिया है। अब कानपुर सरसौल के अस्पताल में चार तब्लीगी जमात के, तीन औरैया के स्थानीय मरीज हैं। एक पॉजिटिव मरीज कन्नौज के तिर्वा अस्पताल में है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तीन क्वारंटीन की जांच का सैंपल दोबारा भेजा गया है। इन तीन को मिलाकर कुल 16 और जांचे आनी शेष है। इधर 60 निगेटिव रिपोर्ट वाले क्वारंटीन को दिबियापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बने शेल्टर होम में रखा गया है। वहां सभी की निगरानी की जा रही है। उधर, हॉटस्पॉट घोषित खानपुर कस्बा, दयालपुर मोहल्ला और तहसील वाली मस्जिद के आसपास के इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें