फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के पक्ष में उतरे सदर विधायक, बोले दिलाएंगे न्याय

विज्ञापन
फोटो 11 एयूआरपी 16 व 17- अयाना कस्बे में ग्रामीणों की बातचीत सुनते भाजपा के सदर विधायक रमेश दिवाकर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना कस्बे में शनिवार को टॉपटेन अपराधी को पकड़ने गई पुलिस व ग्रामीणों में संघर्ष के मामले में भाजपा के सदर विधायक रमेश दिवाकर ने सोमवार को कस्बे में पहुंचकर ग्रामीणों की बात सुनी।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने कहा कि पुलिस ने ग्रामीणों के साथ ज्यादती की है। निर्दोष लोगों को पीटा गया है। वह ग्रामीणों को न्याय दिलाएंगे। विधायक ने बवाल की वजह बने अभियुक्त लोकेंद्र सिंह और भूरे को भी निर्दोष बताया है।
अयाना थाने की पुलिस ने कस्बे के 16 नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने तथा अभियुक्त को छुड़ाने की कोशिश करने का मामला शनिवार को दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने लोकेंद्र व एक अन्य आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर सोमवार को भाजपा के सदर विधायक रमेश दिवाकर अयाना पहुंचे। ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी ली।
ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पुलिस ने उन्हें अकारण पीटा और घरों में तोड़फोड़ की। देशराज सिंह, हुकुम सिंह रिटायर्ड फौजी, पूरन सिंह, बृजभान सिंह व सरिता पत्नी रजपाल सिंह ने विधायक को बताया कि वह सभी लोग अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे।
पुलिस ने आकर बेवजह उन्हें पीटा। इस पर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि वह जनता की शिकायत व शासन तक पहुंचाएंगे। उधर, अभियुक्त को छुड़ाने के मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें