फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से छह गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
फोटो 11 एयूआरपी 08- घसा का पुरवा में उखड़ा पड़ा नीम का पेड़ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रविवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश आफत लेकर आई। कई जगह छप्पर आदि उड़ गए। गांव घसा का पुरवा में आंधी की चपेट में आकर कई दशक पुराना नीम का पेड़ धराशायी हो गया।
विज्ञापन

कंचौसी बिजली घर से जुड़े पांच गांवों की बत्ती गुल हो गई। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
आंधी व बरसात से सूखमपुर, ढिकियापुर, बिझाईर, धरमाई का पुरवा व घसा का पुरवा की बिजली रात में ही गुल हो गई। वहीं, ग्रामीणों की शिकायत है कि अधिकांश गांवों में विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है।
हल्के हवा के झोंके से ही बिजली गुल हो जाती है। इस बारे में विभाग के बड़े अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द तारों को ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू करने की मांग की है।
उधर, इस संबंध में विभाग के जेई सुभाष यादव ने बताया बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी प्राप्त हुई है। लाइनमैन को मौके पर भेजकर लाइन ठीक कराई जा रही है। हालांकि देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें