फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्थरबाजी मामले में पुलिस टीम ने नौ आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के ग्राम गौतला में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पत्थरबाजी व फायरिंग मामले में नौ नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस टीमों ने दो दिन में लगातार दबिश व मुठभेड़ के बाद सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर रविवार रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बने बंबा पुलिया के पास पुलिस ने घेरा बंदी की। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में विवेक उर्फ बल्ले यादव व रितिक उर्फ कृतिका शामिल रहे।
पैर के नीचे गोली लगने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों के पास से दो तमंचे बरामद हुए। वहीं भाग निकले अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया। जिनकी पहचान छोटे यादव उर्फ सन्दीप, भूरे उर्फ प्रदीप, साहिल यादव, सूरज, सूरज पोरवाल, रवि कुमार, शिवा उर्फ प्रशांत शामिल रहे। आरोपियों के पास से कुल चार तमंचे बरामद हुए। वहीं दो बाइकें मिली हैं। रात में ही एसपी चारू निगम ने मुठभेड़ स्थल का जायजा भी लिया था। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें