फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन में कमरे के अंदर किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंदर बंद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पढ़ीन गांव निवासी सुरेंद्र सिंह दोहरे की पुत्री सलोनी (16) का शव गुरुवार सुबह लगभग सात बजे कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूलती मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर मृतका के भाई दीपक ने घटना की जानकारी
पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सलोनी बुधवार शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। गुरुवार सुबह जब वह रोज की तरह जल्दी नहीं उठी तो
विज्ञापन

उसे जगाने के लिए भाई गया था। दरवाजा अंदर से बंद होने और कोई आवाज न आने पर खिड़की से देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि छानबीन की गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें