फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस ने लौटाई नलकूप की चाबी, जलापूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज स्थित नलकूप के ऑपरेटर की 29 दिसंबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने नलकूप को सील कर दिया था। पांच दिन तक नलकूप सील रहने की वजह से 500 परिवारों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। अमर उजाला में चार जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित होने पर पुलिस ने चाबी वापस की है। इसके बाद नलकूप चालू हो गया। देर शाम पानी की सप्लाई सभी के घरों में पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर कॉलेज में बने नलकूप परिसर में ही ऑपरेटर किशन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद नलकूप सील कर दिया था। ऐसे में नलकूप से पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। पांच दिनों से भीखमपुर के लोग जलसंकट से जूझ रहे थे। पांच दिनों से भीखमपुर मोहल्ले के 500 घरों में पानी ही नहीं पहुंच रहा था। ऐसे में आस पड़ोस में लगी सबमर्सिबल के सहारे लोग काम चला रहे थे। इस सब के बीच नगर पालिका के जिम्मेदार भी बजाय निदान निकालने के चुप्पी साधे रहे। अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस नगर पालिका इंटर कॉलेज पहुंची। जहां पालिका कर्मी को चाबी सौंपी। ताला खुलने के बाद जलापूर्ति बहाल की गई। नुमाइश मैदान की टंकी भर जाने के बाद देर शाम पानी छोड़ा गया। जिसके बाद घरों में सप्लाई पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें