फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: श्रेष्ठा परीक्षा में विरुहनी के सात छात्र चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए आयोजित श्रेष्ठा परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय विरुहनी के सात छात्रों ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन सभी उत्तीर्ण छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

अभिजीत सिंह ने 300 अंक प्राप्त कर इस प्रतियोगिता में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है। वहीं, आयुष कुमार ने 35वीं, पीयूष गौतम ने 52वीं, अभि गौतम ने 166वीं, रवि कुमार ने 177वीं, अमिलेश कुमार ने 1314 वीं और यश गौतम ने 1982वीं रैंक प्राप्त की है। इन सफल छात्रों का दाखिला देश भर के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट स्कूलों में होगा, और इनकी 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।



विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अवस्थी ने बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षक विमल कुमार दुबे और अक्षयवरनाथ पांडेय को दिया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे सहित विकास खंड के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों और विद्यालय परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें