फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन बाद भी एक हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर रोड निवासी रिटायर्ड पशु चिकित्सक कैलाश नारायण दीक्षित की हत्या के पांचवें आरोपी को 11 दिन बाद भी पुलिस नहीं खोज सकी है। हालांकि इस प्रकरण में अब तक पुलिस मुख्य हत्यारोपी समेत चार को जेल भेजा चुकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड निवासी रिटायर्ड पशु चिकित्सक कैलाश नारायण दीक्षित की 9 सितंबर को ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने धान मिल मालिक कुंवर बहादुर सिंह राठौर, हाकिम निषाद, सुधीर शुक्ला, राजीव राठौर के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अब तक कुंवर बहादुर, हाकिम सिंह व सुधीर शुक्ला को जेल भेज चुकी है। इस मामले में मृतक के पुत्र द्वारा घटना वाले दिन पिता को ले जाते समय कार चलाने वाले के रूप में कुंवर बहादुर के पुत्र रिषी की पहचान बताई थी। पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया था। अब इस मामले में पांचवें हत्यारोपी राजीव राठौर की सरगर्मी से तलाश है। जांच अधिकारी/प्रभारी इंस्पेक्टर कोतवाली शशांक राजपूत ने बताया कि साक्ष्य मिलते ही उसे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें