फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहा में मिला 26 वर्षीय युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रजवाहा में 26 वर्षीय युवक का शव मिला। देर शाम पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम साढ़े सात बजे गांव सबलपुर के ग्रामीण खेत से लौट रहे थे। ग्रामीणों ने गांव के बाहर पुलिया के पास रजवाहा बंबा में एक शव देखा। ग्रामीणों ने जानकारी सहायल थाना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही सहायल थाना प्रभारी रामचंद्र गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इधर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पांच से छह दिन पुराना है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें