फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कपड़ा बाजार में दूसरे राज्य की पुलिस ने मारे छापे

Wed, 17 Jun 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। हरियाणा से चोरी हुए रेडीमेड कपड़ों की खेप तलाशने मंगलवार को बाहरी राज्य की पुलिस ने कस्बे के बाजार छापे मारी की। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानों में रखे स्टॉक का मिलान करने के साथ ही खरीद-बिक्री से जुड़े बिल और अन्य दस्तावेजों को खंगाला गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले हरियाणा से रेडीमेड कपड़ों और कीमती सामान से भरा एक कैंटर लापता हो गया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने जब कुछ आरोपियों को दबोचा तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पूछताछ में पता चला कि कैंटर में लदा चोरी का माल कौड़ियों के भाव यूपी के कई जिलों में खपाया गया है। इसी इनपुट के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस टीम बिधूना पहुंची थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान सहमे व्यापारी पुलिस अधिकारियों को अपनी खरीद के वैध दस्तावेज और स्टॉक रजिस्टर दिखाते नजर आए। हालांकि, अधिकांश दुकानदारों के कागज दुरुस्त मिले। कार्रवाई के बाद जब मीडिया ने पुलिस टीम से बात करनी चाही तो वे कैमरे से बचते दिखे।
टीम के सदस्यों ने सिर्फ इतना कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है और कुछ संदिग्ध इनपुट का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर किसी बरामदगी व गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें